{"_id":"5c76d40dbdec22270f4fdd5e","slug":"91551291405-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियर। भागीपुर निवासी किसान सीताराम राम (55) की बुधवार की सुबह वज्रपात से मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने भी घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भेज दी है।
सीताराम राम (55) बुधवार की सुबह चक छितू मौजे में पड़ने वाले अपने खेत की सिंचाई कर रहे थे। सुबह करीब आठ बजे एकाएक मौसम खराब होने से खेत के बगल में कामतानाथ प्राथमिक विद्यालय चक छितू के पास एक पेड़ के नीचे छिप गए। इसी बीच वज्रपात से उसकी मौत हो गई। बारिश खुलने के बाद स्कूल पर पहुंचे स्कूली बच्चों ने देखा तो हो हल्ला मचाया। आसपास के लोगों ने परिजनों के साथ पुलिस को भी सूचना दी।
उधर, मौसम के बिगड़े मिजाज से किसान परेशान हैं। बुधवार को बेलथरारोड समेत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों सुबह से गरज चमक के साथ हुई बूंदाबांदी हुई। हालांकि गेहूं की फसल के लिए इसे लाभकारी माना जा रहा है। वहीं, अरहर, चना, मसूर आदि दलहनी फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसानों का मानना है कि अभी मौसम फिलहाल ठीक है। लेकिन तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और वर्षा होने पर फसलों को नुकसान हो सकता है। उधर, जनपद में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं का दौर जारी रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मनियर संवाददाता के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे अचानक मौसम के बदले मिजाज के कारण तेज गरज तड़प के साथ क्षेत्र में आंधी के साथ जमकर बारिश हुई।