फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आशाओं का धरना तीसरे दिन भी जारी

आशाओं का धरना तीसरे दिन भी जारी

Sat, 19 Jan 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
आशाओं का धरना तीसरे दिन भी जारी
बलिया। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ एवं आशा कर्मचारी यूनियन संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय पर चल रहा आंदोलन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। चेताया कि अगर आशा बहुओं, आशा संगीनियों एवं मातृ शिशु कल्याण कर्मचारियों के बकाया का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो सोमवार से धरना क्रमिक अनशन में तब्दील हो जाएगा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करती हुई परिषद की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने कहा कि संघ द्वारा सीएमओ को लगातार ध्यान आकृष्ट कराया जाता है, लेकिन उनके द्वारा कोई पहल नहीं की गई। जिससे संगठनों को मजबूर होकर धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्सा प्रभारी, बीसीपीएम एवं बीपीएम को चेताया कि अगर आशा संगीनियों, आशा बहुओं एवं मातृ शिशु महिला कल्याण के कर्मचारियों के पावनों का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो राष्ट्रीय कार्यक्रम को पूरी तरह बाधित कर दिया जाएगा। कहा कि सोमवार से धरना क्रमिक अनशन में तब्दील हो जाएगा। आशा कर्मचारी यूनियन के जिला संरक्षक सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अगर महिला स्वास्थ्य कर्मियों को दबाव बनाकर कमजोर करने की कोशिश की गई तो जिले की समस्त स्वास्थ्य सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा। इस मौके पर सुदेश्वर अनाम, मीरा सिंह, ब्रजेश सिंह, अश्वनी सिंह, उर्मिला तिवारी, लीलावती सिंह, शिवम, रिंकू, वेद प्रकाश पांडेय, कमल कुमारी, माधुरी ओझा, मीना सिंह, रिंकू सिंह, मिथिलेश शर्मा, सुमित्रा देवी, पूनम राय, कुसुम देवी, नीतू सिंह, सुमन राय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed