फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चेयरमैन पर दुव्यर्वहार का आरोप लगा धरने पर बैठे सभासद

चेयरमैन पर दुव्यर्वहार का आरोप लगा धरने पर बैठे सभासद

Fri, 11 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन पर दुव्यर्वहार का आरोप लगा धरने पर बैठे सभासद
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के चेयरमैन केशरीनन्दन त्रिपाठी पर दुव्यर्वहार का आरोप लगाते हुए गुरुवार की शाम सभासद नगर पंचायत कार्यालय के सामने चितबड़ागांव-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभासदों ने प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने चेयरमैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब एक घंटे बाद उनका धरना समाप्त हुआ। सभासदों का कहना था कि विगत एक वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा मांगा जा रहा है लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत चितबड़ागांव के सभासदों द्वारा अधिशासी अधिकारी से विगत एक वर्ष में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों से संबन्धित आय व्यय का ब्यौरा लिखित रूप से मांगा गया था। सभासदों का आरोप है कि गुरुवार को अपराह्न अधिशासी अधिकारी से जब इस संबंध में पूछा गया तो कार्यालय में उपस्थित चेयरमैन तथा उनके परिजनों द्वारा वार्ड नं 10 के सभासद सीताराम चौरसिया तथा वार्ड नंबर 8 के सभासद प्रतिनिधि बबलू से मारपीट किया गया। इससे आक्रोशित सभासदों ने चितबड़ागांव गाजीपुर मुख्य मार्गो जाम कर दिया ।लगभग शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक 1 घंटे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना मिलने पर चितबड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी सदर अश्विनी कुमार ने सभासदों को आश्वासन दिया कि तहरीर दें, उनके खिलाफ अवश्य कार्रवाई होगी। सभासद सीताराम चौरसिया शैलेश सिंह, विजयशंकर गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, जुबेदा खातून, डिंपल देवी, सोनिया देवी, दीपक सिंह, विक्रम विशाल, अमित कुमार वर्मा, ज्ञान प्रकाश सिंह, मंजू सिंह नगर पंचायत के 12 सभासद धरना स्थल पर बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed