{"_id":"5c1bdb14bdec2256e517e499","slug":"91545329428-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने टीडी कालेज में किया एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने टीडी कालेज में किया एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय स्तर की वैज्ञानिक प्रयोगशाला शोध संस्थान में वैज्ञानिक अभिरुचि एवं जागरूकता हेतु जिले के प्रतिभावान छात्रों को नवप्रवर्तन एवं उन्नयन में रुचि लेने हेतु मुरली मनोहर टाउन पीजी कालेज में एक दिवसीय भ्रमण कराया गया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अतुल कुमार ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि एसडीएम गंभीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण द्वारा निश्चय ही छात्र-छात्राओं का विकास होगा, तथा इससे उनके अन्दर की जिज्ञासा का भी समाधान सफलतापूर्वक होगा। भ्रमण के दौरान मुरली मनोहर टाउन पीजी कालेज के विज्ञान संकाय के विभागों, कृषि संकाय के विभागों, भूगोल, सैन्य विज्ञान तथा मनोविज्ञान विभाग के प्रयोगशालाओं में विभिन्न उपकरणों व वैज्ञानिक विधि की जानकारियां दी गईं। जिसमें डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं डॉ. अनिल सिंह ने जानकारी देने का कार्य किया। डॉ. जेपी सिंह ने पादप रोग विज्ञान, डॉ. बृजेश सिंह ने आनुवांशिकी व पादप प्रजनन, डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने कृषि किट विज्ञान तथा डॉ. सुजीत वर्मा ने भौतिकी की विस्तृत जानकारी देने का कार्य किया। उक्त कार्यक्रम में सनबीम स्कूल अगरसंडा, होली क्रास स्कूल अमृतपाली, महर्षि बाल्मीकि विद्या मंदिर काजीपुरा, उषा पब्लिक स्कूल एकवारी, होली फेथ स्कूल फेफना, शक्ति स्थल स्कूल चंद्रशेखर नगर, राजकीय इंटर कालेज, पैरा मेडिकल कालेज उमरगंज आदि विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का संचालन टीडी कालेज के डॉ. अशोक कुमार सिंह ने तथा आभार जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने व्यक्त किया।