{"_id":"5bf1b341bdec2269827d5b06","slug":"91542566721-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइ के कोखिया में बैरी भइल संसार रे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइ के कोखिया में बैरी भइल संसार रे...
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा। अंगारों को फूल बनाया जाएगा, ये तारा मकबूल बनाया जाएगा। बात होगी मंदिर-मस्जिद की तो, पहले एक स्कूल बनाया जाएगा..., देश के नामचीज शायरों में स्थान रखने वाले शायर जौहर कानपुरी ने अपने रोचक अंदाज में मंदिर-मस्जिद के लिए हो रही सियासत पर तंज कसा तो पूरा पंडाल तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ऐसे ही बेहतरीन कलाम और कविताओं से नगरांचल महोत्सव गुलजार रहा। हर रचना पर रचनाकारों को रही दाद मिलती रही और तालियां गूंजती रही। कार्यक्रम में शामिल होने आए फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी फिल्म के अभिनेताओं ने आकर्षण पैदा किया। बड़ी संख्या में लोग शामिल होने के यहां पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के पुत्र कुंवर अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि योग गुरु योगी सत्यम बाबा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शायरा सबीना अदीब ने मेरे वतन के जैसा कोई वतन नहीं है..सुनाकर सद्भाव एवं देश के प्रति प्रेम का इजहार किया। मऊ के रामाधार व्याकुल ने तहरा अइसन जेकर संघतिया, ओकरा के कवनो गम नइखे सुनाकर युवाओं से खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा भ्रूण हत्या पर चिंता व्यक्ति करते हुए रचना सुनाई जनपद के नवोदित कवि हर्ष पांडेय बलियावी ने अपनी रचना राम राम की हवा से पूरा जंगल गूंज रहा था ... सुनाकर कुछ देर के लिए माहौल को गंभीर बना दिया। हास्य व्यंग्य के कवि रवि चतुर्वेदी कटनी मप्र ने एक नेता ने झाड़ू उठाया, तभी कचरा मुस्कुराया और मेरा देश उन्नत की सीढ़ियां लांघ रहा है, गर विश्वास न हो तो देख लो सुनाकर देश की सियासत पर जमकर तंज कसा। इसके बाद मंच पर पहुंचे जावेद रेहान ने युवाओं के नब्ज को पकड़ते हुए कितना दिलकश तेरा नजारा है, शर्म से चांद पारा पारा है....सुनाकर तालियां बटोरी। हास्य कलाकार फजीहत गहमरी ने घपले घोटालेबाजों पर अंकुश लगाइए, जो देशद्रोही हो उन्हें शूली चढ़ाइए सहित तमाम कविताओं को प्रस्तुत कर महफ़िल लूटा। इसके अलावा आचार्य विष्णु शुक्ला, हास्य कवि चकाचौंध बनारसी, जफर इकबाल, अनवर अमान आगरा, डॉ पूर्णिमा, अना देहलवी, मारूफ लखनवी, निकहत अमरोही ने भी अपनी रचनाए प्रस्तुत की। उप जिलाधिकारी रसड़ा ज्ञान प्रकाश यादव, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, डॉ उमेशचंद तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह एवं संचालन मारूफ रायबरेलवी ने किया। आयोजक प्रधान आयकर आयुक्त इलाहाबाद सुबचन राम व अधिवक्ता शफीक अहमद ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। कवि सम्मेलन में फ़िल्म अभिनेता शाहबाज खान, अली खान और बलिया के माटी के लाल भोजपुरी अभिनेता मनन तिवारी श्रोताओं खासकर युवाओं के आकर्षण का केंद्र बिंदु बने रहे।