{"_id":"5ac11f884f1c1b9a618b4d3d","slug":"91522605960-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी की आपसी विवाद में पति ने तेल छिड़क लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी की आपसी विवाद में पति ने तेल छिड़क लगाई आग
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या दो सुभाष नगर (हाता मुहल्ला) में युवक ने अपने ऊपर तेल छिड़क कर अपने शरीर में आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
कस्बा स्थित वार्ड संख्या-दो सुभाष नगर (हाता मुहल्ला) निवासी शिवनारायण प्रजापति का पुत्र राम अवतार प्रजापति (35) अपनी पत्नी निशा देवी के साथ आए दिन विवाद करता रहता था। रविवार की सुबह तकरीबन नौ बजे फिर मारपीट करने लगा। जिसका विरोध पत्नी ने किया तो पति ने मिट्टी तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली । जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक काफी जल चुका था। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि अभी उसका हालत गंभीर बनी हुई है।