फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विस में उठाएं शिक्षामित्रों की आवाज

विस में उठाएं शिक्षामित्रों की आवाज

Wed, 14 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विस में उठाएं शिक्षामित्रों की आवाज
बलिया। उत्तर प्रदेश आदर्श समायोजित शिक्षक / शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने जनपद के सातों विधायकों को पत्र लिखकर विधानसभा में शिक्षामित्रों की आवाज बुलंद करने की मांग की है । कहा कि जनप्रतिनिधों के हस्तक्षेप से शिक्षामित्रों के हक का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन

अखिलेश सिंह ने कहा कि समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्रों के सामने घोर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस स्थिति में निराश होकर प्रदेश के शिक्षामित्र आत्महत्या जैसे भयानक कदम भी उठा रहे हैं, जबकि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में शिक्षामित्रों की संख्या कम नहीं है, ऐसे में क्षेत्र के प्रतिनिधि होने के नाते विधायक उनकी आवाज विधानसभा में उठाकर उनको नया जीवनदान देने में महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन

कहा कि कई वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षामित्र के बच्चे शादी के लायक हो चुके हैं तथा बहुत शिक्षामित्रों के बच्चे बाहर पढ़ने के लिए ही गए हैं। ऐसे में वह काफी उलझन में अपने को महसूस करते हुए आर्थिक संकट की स्थिति से गुजर रहे हैं। अगर समय रहते शिक्षामित्रों के साथ न्याय करने में सरकार आवश्यक कदम नहीं उठाती है तो शिक्षामित्रों के आत्मघाती कदम की जिम्मेदार भी सरकार में बैठे जिम्मेदार लोग ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed