फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मैराथन दौड़ बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

मैराथन दौड़ बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम

Sat, 10 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मैराथन दौड़ बालक-बालिकाओं ने दिखाया दमखम
सहतवार। कस्बा स्थित सिटी कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में स्वर्गीय अंजू देवी की स्मृति में अंजू देवी एथलेटिक्स मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत श्रीमती अंजू देवी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्रतियोगिता में सीनियर , जूनियर व बालिका वर्ग ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सीनियर वर्ग के बच्चों ने 6 किलोमीटर की मैराथन दौड़ किया। जिला खेल अधिकारी सर्वोदय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाते ही धावक दौड़ पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान हौसला अफजाई करने के लिए काफी संख्या में लोग भी अलग-अलग बोल से बच्चों में जोश भरने का काम किया। जूनियर वर्ग के बच्चों के मैराथन दौड़ के लिए विद्यालय के प्रबंधक राजीव सिंह पप्पू ने हरी झंडी दिखाई। वहीं बालिका वर्ग को नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन नीरज सिंह गुड्डू रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रबंधक द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गय । साथ ही मैराथन दौड़ में सीनियर वर्ग के प्रथम ईश्वर चंद्र वर्मा, द्वितीय राकेश वर्मा एवं तृतीय सोनू राजभर एवं जूनियर वर्ग में प्रथम शैलेश, भीम द्वितीय, पंकज यादव एवं तृतीय विकास यादव रहे । वहीं बालिका वर्ग में प्रथम जुबैदा, द्वितीय पूजा राजभर एवं तृतीय कनक लता ने बाजी मार ली। साथ ही तीनों वर्गों के प्रथम वर्ग को 5000, द्वितीय वर्ग को 3000 वह तृतीय वर्ग को नकद 2000 देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंद गुप्ता, पंकज सिंह, मिथिलेश श्रीवास्तव, अजीत सिंह, धीरेंद्र रावत, देवानंद सिंह, प्रेम नारायण चौबे, प्रधानाचार्य समीर पांडेय, मनोज पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed