फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   महरेव गांव में कल उतरेगा राज्यपाल का उडनखटोला

महरेव गांव में कल उतरेगा राज्यपाल का उडनखटोला

Sat, 10 Feb 2018 11:13 PM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
महरेव गांव में कल उतरेगा राज्यपाल का उडनखटोला
बलिया। पं. दीन दयाल उपाध्याय के 50वीं पुण्य तिथि पर चितबड़ागांव के महरेव गांव में 12 फरवरी को होने वाले अनावरण समारोह की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक होंगे। इसके मद्देनजर आयोजक मंडल रात-दिन मेहनत कर मंच और सभा स्थल की तैयारी करने में लगे हुए है। वहीं खुफिया विभाग ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में महरेव गांव में पं. दीन दयाल उपाध्याय स्मारक अनुसंधान एवं आरोग्य केंद्र परिसर में स्थापित पं. दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा गौशाला, आरोग्य केंद्र शुभारंभ होगा। इस अवसर पर रक्तदान शिविर व नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित होगी। जिसकी तैयारी आयोजक मंडल द्वारा जोरों पर की जा रही है। आयोजक मंडल द्वारा मंच, सभा स्थल व हैलीपैड का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

संस्थान के अंदर मुख्य अतिथि का मंच तथा संस्थान के बाहर सभा स्थल का निर्माण कार्य चल रहा है। सभा स्थल में घुसने के लिए दो गेट बनाए जा रहे है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कश्मीरी लाल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघचालक डा. पृथ्वीराज सिंह, एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष आईएएस आरके श्रीवास्तव शिरकत करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर खुफिया विभाग ने कार्यक्रम स्थल का गहनता से निरीक्षण किया और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed