फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सीं पर खतरा तो नहीं!

नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सीं पर खतरा तो नहीं!

Wed, 31 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सीं पर खतरा तो नहीं!
बलिया। नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी खतरे में नजर आने लगी है। काफी संख्या में सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ विभिन्न मांगों को लेकर ईओ को पत्रक सौंपते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं सभासदों की मांगों पर विचार नहीं करना अध्यक्ष को भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन

नगर पालिका का चुनाव अक्तूबर महीने में कराया गया था। नवंबर महीने के पहले सप्ताह में मतगणना के बाद पालिका ने अपना कार्य शुरू किया। निर्दल प्रत्याशी को शहरवासियों ने काफी उम्मीदों से जिताया कि वह नगर के साथ ही मुहल्लों का विकास करेंगे। लेकिन बीते तीन माह में ही लोगों की नाराजगी अपने क्षेत्र के सभासदों से बढ़ने लगी है। कड़ाके की ठंड के दौरान चेयरमैन पर जहां अलाव जलाने को लेकर उदासीनता बरतने की बात की जाने लगी वहीं करीब एक माह से विभिन्न मांगों को लेकर 18 से अधिक सभासदों के स्वर मुखर होने लगे।
विज्ञापन

नगर पालिका में कुल 25 सभासद हैं लिहाजा ऐसे में18 से अधिक सभासदों की नाराजगी चेयरमैन की कुर्सी पर खतरा बन सकती है। इन सभासदों ने कुछ दिनों पहले नगर की सफाई व्यवस्था पर उंगली उठाते हुए अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। बताया था कि नगर के अधिकांश मुहल्लों की नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी गलियों व सड़कों पर बह रहा है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को सभासदों ने एकबार फिर लामबंद होकर ईओ को ज्ञापन दिया। जिसमें प्रत्येक माह में बोर्ड की बैठक कराने व पारित विषयों को प्रोसीडिंग बुक में दर्ज कर एक सप्ताह के अंदर प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराने की मांग की। सभासदों ने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर वह आंदोलन करेंगे। इसे लेकर चर्चा है कि यदि सभासदों की मांगों पर इसी तरह उदासीनता भरा रवैया जारी रहा तो मुखर हुए यह सभासद चेयरमैन की कुर्सी को खतरे में डाल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed