फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गरीबों को दिया गया नि:शुल्क बिजली कनेक्शन

गरीबों को दिया गया नि:शुल्क बिजली कनेक्शन

Sun, 17 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
गरीबों को दिया गया नि:शुल्क बिजली कनेक्शन
भीमपुरा/बेल्थरारोड/हल्दी। सौभाग्य योजना के तहत बेल्थरारोड तहसील के तीनों विद्युत उपकेंद्रों में रविवार को तीन स्थानों पर कैंप लगाकर गरीबों को नि:शुल्क बिजली के कनेक्शन वितरित किए गए। कैंप में 174 एपीएल व 73 बीपीएल परिवार केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना में लाभांवित हुए।
विज्ञापन

कैंप का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक धन्नजय कन्नौजिया ने किया। क्षेत्र के रजईपुर विद्युत उपकेंद्र के बरवां गांव में सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत शिविर लगाया गया। शिविर में इस योजना की शुरुआत विधायक ने अपने हाथों लाभांवितों को बिजली कनेक्शन व मीटर देकर की। खबर लिखे जाने तक बरवां में लगे शिविर में एपीएल के 70 और बीपीएल के 37 कार्डधारकों ने इस योजना के तहत आवेदन कर अपना कनेक्शन लिया। वहीं पशुहारी विद्युत उपकेंद्र द्वारा कसौंडर गांव में लगाए गए शिविर में एपीएल के 52 व बीपीएल के 20 लोगों को लाभांवित किया गया। अवाया विद्युत उपकेंद्र के बरैठा में लगाए गए शिविर में 52 एपीएल व 16 बीपीएल कार्डधारकों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाया जाने वाला नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन का मकसद हर घर को उजाले से जोड़ने की है। इस योजना में कनेक्शन के साथ मीटर भी लगाया जा रहा है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत रामाश्रय प्रसाद, एसडीओ मिथिलेश यादव, जेई सुधीर यादव, पूर्व प्रधान अभय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र कुमार, घनश्याम मिश्र, सतीश चंद्र सागर, प्रवीण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बेल्थरारोड : प्राथमिक विद्यालय बरवांरत्तीपट्टी के प्रांगण में लगाए गए शिविर में 163 लोगों को सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन दिया। विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि गांव का विकास होने पर ही देश समृद्धशाली होग। एसडीओ मिथिलेश यादव ने बताया कि शिविर में 163 कनेक्शन देने के साथ ही 50 उपभोक्ताओं का मीटर लगाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दी: सोनवानी विद्युत उपकेंद्र पर कैंप लगाकर 51 लोगों को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिया गया। जेई विनोद भारती ने बताया कि शासन द्वारा महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना के तहत कैंप लगाकर नि:शुल्क कनेक्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed