{"_id":"59ff59544f1c1b6e548bb09b","slug":"91509906772-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में होगा गड़हा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में होगा गड़हा महोत्सव
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरौली। संगीत प्रेमियों के लिए बहुप्रतिक्षित गड़हा महोत्सव के आयोजन की तारीख मुकर्र हो चुकी है। आयोजक मंडल ने महोत्सव को अगले साल मार्च में 10 और 11 की तारीख को कराने का निर्णय लिया है। जिसमें 10 को युवा कलाकारों के लिए गीत-संगीत प्रतियोगिता के साथ किसान मेला, स्वास्थ्य शिविर और सामूहिक विवाह का कार्यक्रम रखा गया है। दूसरे दिन विशाल गड़हा महोत्सव के मंच पर सुर-संगीत आयोजित होगा।
अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से सम्बद्ध गड़हा विकास मंच द्वारा आयोजित विशाल गड़हा महोत्सव का आयोजन अगले साल मार्च महीने में हो रहा है। मंच इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोताओं के लिए कुछ नया करने के उद्देश्य के साथ कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर रहा है। साथ में सामाजिक भेदभाव और कुरीतियों पर चोट करने के उद्देश्य से मंच ने सामूहिक विवाह कराने का भी निर्णय लिया है। इस मौके पर संरक्षक सुधीर ओझा, डा. दीपक राय, प्रधान कामता राय, मंच के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सुशील राय, रियाजूद्दीन राजू, रमेश यादव, डा. संजय राय, डा. सुनील तिवारी, विश्वम्भर दूबे, शिवनारायण राय, विजय राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चन्द्रमणी राय व संचालन महासचिव विजेंद्र राय ने किया। सभी आगंतुकों के प्रति सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल राय ने आभार व्यक्त किया।