फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   घूंघट में उलझी चार नपं अध्यक्ष की दावेदारी

घूंघट में उलझी चार नपं अध्यक्ष की दावेदारी

Mon, 30 Oct 2017 10:58 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
घूंघट में उलझी चार नपं अध्यक्ष की दावेदारी
बलिया। घूंघट में अपने घर के चौखट की दलहीज न लांघने वाली महिलाएं नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने का ख्वाब आरक्षण की सूची जारी होने के बाद आने लगा है। उनके पति एवं बेटे प्रतिनिधि बनकर नगर निकायों में प्रतिनिधत्व कर मलाई काटने का ख्वाब अभी से देखना शुरू कर दिए है। इसके लिए नेताओं में अपने परिवार की महिलाओं को आगे कर अपनी नैया पार लगाने की जुगत में है।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण की स्थिति इस बार बदली है, ऐसे में आधी आबादी को तरजीह मिलने लगी है। कई दावेदार आधी आबादी को सामने लाकर चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं। महिलाएं भी दहलीज से बाहर घूंघट में दावेदारी कर रही है। लेकिन इसका फायदा तो उनके पति और बेटे ही कमोबेश हर क्षेत्रों में उठाएंगे। इसकी जुगत हर कोई दावेदारी करने वाला लगा रहा है। वैसे तो सभासद पद के लिए कई बार महिलाएं घरों में ही रहकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुकी है। लेकिन अबकी बार जनपद के चार नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आधी आबादी के लिए आरक्षित कर दी गई है। इससे तैयारी कर रहे कुछ नेता हतोत्साहित हैं वहीं कुछ नेता अपने घर दहलीज के भीतर घूंघट में रहने वाली महिलाओं को आगे लाकर उनके सहारे राजनीतिक जोड़-तोड़ की विसात बिछाने लगे हैं। यदि देखा जाय तो ज्यादातर इन महिलाओं का राजनीति से कोई नाता रहा है और न है। लेकिन नगर पंचायतों में लगे होर्डिंग्स में उनके पति ही अब जनता को विभिन्न पर्वो की बधाई देते नजर आ रहे है। लेकिन अध्यक्ष पद आरक्षित होने के बाद इन राजनीतिकों का सुर बदल सा गया है। उनका मानना है कि राजनीति में बने रहने के लिए सबकुछ जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed