{"_id":"5abbd43f4f1c1bfb298b4657","slug":"914-members-voted-on-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"914 सदस्यों ने अंतिम दिन किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
914 सदस्यों ने अंतिम दिन किया मतदान
ballia
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
बार काउंसिल उप्र के सदस्य पद के मतदान के लिए खड़े अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार काउंसिल आफ उप्र के सदस्यों का चुनाव बुधवार को क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में कराया गया। इस दौरान जिले के सभी तहसीलों के अधिवक्ताओं के साथ ही जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने मतदान किया। कुल 914 अधिवक्ता मतदाताओं ने बार काउंसिल के सदस्यों को वरीयता के क्रम में अपना मत दिया। एक-एक अधिवक्ता को कुल एक से 25 तक वरीयता के आधार पर मत देने का अधिकार है, जिसके तहत 1818 अधिवक्ताओं में से पहले दिन मंगलवार को 545 अधिवक्ताओं ने मत डाले थे।
उप्र बार काउंसिल के चुनाव में पूरे प्रदेश के 298 प्रत्याशियों ने सदस्य पद के लिए अपने भाग्य की अजमाइश की थी। अधिवक्ताओं की गहमा-गहमी पूरे दिन बनी रही। तहसील मुख्यालय से अधिक संख्या में अधिवक्ताओं के आ जाने के चलते लंबी कतारे लग गई। सुबह से ही मतदान अधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे मतदान में जिले के अधिवक्ताओं ने एक-एक मतदान किया। चुकि एक से 25 तक के वरियता क्रम में मतदान करना था जिसके चलते समय अधिक व्यतीत हुआ। कचहरी परिसर तथा मतदान केंद्र के बाहर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान अधिकारी भी चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।