फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   90 government tube wells will be renovated with Rs 4.62 crore.

Ballia News: 4.62 करोड़ से 90 राजकीय नलकूपों का होगा जीर्णोद्धार

Sun, 17 May 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
90 government tube wells will be renovated with Rs 4.62 crore.
पंदह। जिले में बंद पड़े और जर्जर हो चुके 90 राजकीय नलकूपों का जल्द जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कराया जाएगा। इस पर करीब 4.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन ने प्रथम चरण में 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि भी स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन

परियोजना के तहत 1.5 क्यूसेक क्षमता वाले राजकीय नलकूपों की जल वितरण प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें गूल (नालियों) की मरम्मत, जल निकासी मार्गों का पुनरोद्धार और अन्य संरचनाओं का आधुनिकीकरण शामिल है। इसके अलावा नलकूपों की मशीनरी, मोटर और तकनीकी उपकरणों को दुरुस्त करने के साथ अन्य आवश्यक यांत्रिक सुधार भी किए जाएंगे, ताकि किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

इससे जिले की करीब 720 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा में सुधार होगा और लगभग 3150 किसानों को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा। फिलवक्त जिले में कुल 677 राजकीय नलकूप हैं। इनमें 655 चालू अवस्था में हैं, जबकि 22 नलकूप बंद पड़े हैं। इसके साथ ही 32 नलकूप पूरी तरह से फेल हो चुके है। जबकि 17 नलकूप सुधारात्मक श्रेणी में है। विभाग का दावा है कि परियोजना के जरिए कई पुराने और तकनीकी रूप से कमजोर नलकूपों को भी दोबारा चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed