{"_id":"5cbc9ef3bdec221425448718","slug":"81555865331-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बलों के लिए 85 स्कूल भवन अधिग्रहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा बलों के लिए 85 स्कूल भवन अधिग्रहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोक सभा चुनाव में सुरक्षा बलों के ठहराने के लिए जिलाधिकारी ने जिले के कुल 85 स्कूलों के भवनों को 13 से 20 मई तक के लिए अधिग्रहित किया है। उन्होंने स्कूल भवन के प्रभारी व स्वामी को भवन, परिसर, फर्नीचर आदि को एसपी के प्रतिनिधि को 13 मई को सुपुर्द करने का निर्देश दिया है।
लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जगह-जगह फोर्स की तैनाती की जानी है। इसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों के अलावा राज्य पुलिस व होमगार्ड्स होंगे। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक थाना क्षेत्र में जगह-जगह सेंटर बनाए जाएंगे जहां फोर्स को ठहरने का आदि की व्यवस्था रहेगी ताकि वह समय से निर्धारित क्षेत्रों में ड्यूटी कर सकें। डीएम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के सात, गड़वार थाना क्षेत्र के 10, दुबहड़ के एक, फेफना के छह, सिकंदरपुर के चार, उभांव के चार, सहतवार थाना क्षेत्र के पांच स्कूल भवनों को अधिग्रहित किया है।
इसके अलावा सुखपुरा थाना क्षेत्र के आठ, बांसडीह के चार, मनियर के तीन, चितबड़ागांव के तीन, रसड़ा के नौ, भीमपुरा के चार स्कूल भवनों को अधिग्रहित किया है। इसी तरह जिला प्रशासन ने नगरा थाना क्षेत्र के दो, नरहीं के चार, पकड़ी के दो, खेजुरी के एक, बैरिया के दो, बांसडीह रोड के एक व रेवती थाना क्षेत्र के एक स्कूल को अधिग्रहित किया है।