फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   महायज्ञ में जयकारे से वातावतरण हो रहा भक्तिमय

महायज्ञ में जयकारे से वातावतरण हो रहा भक्तिमय

Fri, 08 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
महायज्ञ में जयकारे से वातावतरण हो रहा भक्तिमय
बैरिया। नारायणगढ़ में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के क्रम में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्री शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को दर्जनों पंडितों का मंत्रोच्चार पूरे दिन गूंजता रहा। परिक्रमा के दौरान भी श्रद्धालु खूब जयकारे लगाते हैं।
विज्ञापन

उधर, शाम को प्रतिदिन आयोजित श्रीमद्भागवत के दौरान भी सैकड़ों की भीड़ हो रही है। बुधवार की रात मिथिला से पधारे रामेश्वर दास महाराज ने कहा कि उत्तम और मध्यम पुरुषों में समान भाव रखकर सुख-दुख को भी एक समझना चाहिए तथा मन और इंद्रियों को जीत कर संपूर्ण लोक की रक्षा करना चाहिए। कहा कि राजा का कल्याण प्रजा पालन में ही है। इससे उसे परलोक में प्रजा के पुण्य का छठा भाग मिलता है। इसके विपरीत जो राजा प्रजा की रक्षा नहीं करता उसका सारा पुण्य प्रजा छीन लेती है और बदले में उसे प्रजा के पाप का भागी होना पड़ता है। श्रेष्ठ ब्राह्मणों की संपत्ति और पूर्व परंपरा से प्राप्त हुए धर्म को ही मुख्यत: अपनाना चाहिए। अच्छे मनुष्य के गुण स्वभाव प्रभु को वश में कर लेता है। इसलिए स्वच्छ आचरण करते हुए मनुष्य जब प्रभु से जो कुछ भी मांग लेता है उसे प्रभु तुरंत दे देते हैं। उस मनुष्य को गुरु से रहित यज्ञ तथा योग का आश्रय नहीं लेना पड़ता। प्रभु सच्चे मनुष्य के हृदय में वास करते हैं। कथा देर रात तक चलती रही। इस मौके पर पूर्व प्रधान मुन्ना प्रसाद, भगवती सिंह, धर्मनाथ सिंह, दूधनाथ तिवारी, जसवंत सिंह, विमल पटेल, रवि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed