{"_id":"5acba8bc4f1c1b486b8b4a54","slug":"81523296444-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू व मिट्टी खनन से दूर रहने की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू व मिट्टी खनन से दूर रहने की दी हिदायत
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलिया। पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में क्राइम मीटिंग पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली की अध्यक्षता में रविवार की देर शाम हुई। जिसमें शराब व पशु तस्करी के साथ ही अपराध, छिनैती, लूट, हत्या आदि रोक लगाने की मातहतों को निर्देश दिया।
एसपी ने कहा कि पशु व शराब तस्करी पुलिस के मिलीभगत से जनपद के सीमा पर धड़ल्ले से हो रही है। मातहतों को चेतावनी देते हुए कहाकि पशु व शराब तस्करी पर हरहाल में अंकुश लगे। उन्होंने सभी सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आंबेडकर की मूर्ति तोड़ने की कई घटनाएं हुईं। सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में स्थापित समस्त आंबेडकर मूर्तियों के पास चौकीदारों को तैनात करें। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक गांवों के पांच संभ्रांत व्यक्तियों का नाम, पता व मोबाइल नंबर अपने यहां नोट करें। लूट, छिनैती, हत्या, दुष्कर्म व छेड़खानी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाए तथा अपराधियों पर हरहाल में नकेल कसें। वहीं थाने पर पहुंचने वाले पीड़ितों से मधुरभाव से बातचीत करें और उनकी समस्या को सुनें तथा उचित कार्रवाई कर संतुष्ट करें। ताकि पीड़ित को संतुष्टि मिल सकें। इसमें किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एएसपी विजय पाल सिंह, सीओ सिटी हितेंद्र कृष्ण, सीओ सदर मो. नसीम, सीओ बैरिया उमेश कुमार, सीओ बांसडीह अशोक सिंह, सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी, सीओ सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव, कोतवाल शशिमौलि पांडेय समेत समस्त एसओ आदि मौजूद रहे।