{"_id":"5a8860384f1c1b3c718b5565","slug":"81518886968-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिक्छिवी एक्सप्रेस को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिक्छिवी एक्सप्रेस को
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। किडीहरापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बोर्ड परीक्षार्थियों ने लिच्छवी एक्सप्रेस को रोकने के लिए जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्टेशन मास्टर की सूचना पर स्थानीय पुलिस और पीएसी पहुंच गई तथा छात्रों पर सख्ती करते हुए वहां से खदेड़ा। इस दौरान स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बताया जाता है कि शनिवार को वाराणसी-भटनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से स्टेशन पर पहुंची और फिर चली गई। उसके कुछ देर बाद किडीहरापुर स्टेशन पर काफी संख्या में परीक्षार्थी पहुंच गए तथा आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को रुकवाने का दबाव स्टेशन मास्टर पर देने लगे। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर काफी संख्या में छात्र खड़े हो गए तथा ट्रेन को रुकने का इशारा करने लगे। ट्रेन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए स्टेशन के पास गति धीमी कर दी। इसके बाद वह धीरे-धीरे ट्रेन को लेकर निकल गया।
इस पर छात्र आवेश में आ गए तथा नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिए। इस बीच स्टेशन मास्टर ने वाराणसी कंट्रोल और स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई तथा हंगामा कर रहे छात्रों पर सख्ती करते हुए खदेड़कर माहौल को शांत किया। स्टेशन मास्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे काफी संख्या में परीक्षार्थी स्टेशन पर पहुंच गए तथा लिच्छवी एक्सप्रेस को रुकवाने के लिए ट्रैक पर खड़े हो गए। उक्त ट्रेन का यहां स्टापेज नहीं है, अत: यहां ट्रेन नहीं रुक सकती है। ऐसा छात्रों को समझाया भी गया, लेकिन वह ट्रेन को रुकवाने के लिए ट्रैक पर खड़े हो गए थे। इस पर उन्होंने तत्काल वाराणसी कंट्रोल और भीमपुरा थाने में सूचित किया।