फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एससी कालेज में तीन के पर्चे खारिज, चार ने लिया वापस

एससी कालेज में तीन के पर्चे खारिज, चार ने लिया वापस

Sat, 07 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
एससी कालेज में तीन के पर्चे खारिज, चार ने लिया वापस
बलिया। नगर के तीन प्रमुख कालेजों के छात्रसंघ चुनाव को लेकर दो दिन पहले हुए नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को हुई। जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी की ओर से प्रत्याशियों की अंतिम सूची भी चस्पा कर दी गई। एससी कालेज छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। हालांकि दो पदों के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। इसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था जिसमें दो प्रत्याशियों अमित कुमार गिरि व रितेश ठाकुर का पर्चा छात्रसंघ नियमावली के विरुद्ध पाए जाने पर खारिज कर दिया गया। इसी पद के तीन प्रत्याशियों अमन तिवारी पुत्र ओमप्रकाश तिवारी, पिंटू यादव पुत्र लक्ष्मण व राहुल कुमार यादव पुत्र शंभूनाथ यादव ने शनिवार को नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी अमन तिवारी पुत्र हरेन्द्र तिवारी, पिंटू यादव पुत्र भृगुनाथ, राहुल कुमार यादव पुत्र सिद्धनाथ यादव मैदान में हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण संकाय प्रतिनिधि के एकमात्र प्रत्याशी अभिनंदन मिश्र का नामांकन भी छात्रसंघ नियमावली के विरुद्ध होने के कारण जांच अधिकारियों ने निरस्त कर दिया। महामंत्री पद के तीन दावेदारों में से सोनू कुमार यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद इस पद के लिए शिवम पांडेय व सौरभ प्रताप राय के बीच मुकाबला होगा। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए अमित कुमार मिश्र व सर्वेश कुमार ओझा, पुस्तकालय मंत्री के लिए अंकुर कुमार, अभिनंदन व बलिराम, वाणिज्य संकाय के लिए रोशन प्रजापति चुनावी मैदान में हैं। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि व कला संकाय प्रतिनिधि के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ था। चुनाव अधिकारी डॉ. ओपी यादव ने बताया कि जांच व नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

कुंवर सिंह महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को अलग-अलग पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह के अनुसार शनिवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई जो वैध मिले। बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। यहां अध्यक्ष पद के लिए नागेन्द्र कुमार यादव, नितेश कुमार यादव व प्रमोद कुमार यादव, उपाध्यक्ष के लिए राहुल कुमार यादव व राम अवध यादव, महामंत्री के लिए चंदन पासवान, मिथिलेश कुमार खरवार व सिंटू कुमार यादव, पुस्तकालय मंत्री के लिए आदित्य कुमार सिंह, अखिलेश चौबे व अखिलेश प्रसाद तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अजीत कुमार, आकाश कुमार सिंह व कृष्णा कुमार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed