फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भाईयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

भाईयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर

Mon, 07 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
भाईयों की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर
बलिया। जिले के नगर सहित ग्रामीणांचल में रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाईयां की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। वहीं भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। उधर, जिला कारागार में निरुद्ध भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहने कारागार पहुंची। इस दौरान भाई और बहन दोनों भावुक हो उठे।
विज्ञापन

सुबह से ही बहनों ने भाइयों को राखी बांधने की तैयारी करनी शुरू कर दी थी। अविवाहित बहनों ने घरों पर भाइयों को राखी बांधी। जबकि विवाहिताएं भी सुबह अपने मायके जा पहुंची और भाइयों की कलाई पर स्नेह का धागा बांध प्यार को अटूट किया। भाइयों ने उन्हें उपहार दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया। दूर की अधिकांश बहनों ने मुख्यमंत्री द्वारा मुफ्त रोडवेज की बसों के सफर का फायदा उठाया और गंतव्य को रवाना हुईं। वहीं नगर की महिलाएं आटो रिक्शा से अपने भाइयों के घर पहुंची। भाइयों की विधिवत आरती करने के बाद मुंह मीठा कराया औरकलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की बहनों ने भी अपने-अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। जिला कारागार पर राखी पर्व के मद्देनजर केवल महिलाओं की ही मुलाकात की व्यवस्था की गई थी। जिसके चलते सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपनी पर्ची बनवाकर भाई के हाथों में राखी बांधी। जेल में राखी बंधवाने के दौरान कई भाई और बहन अचानक भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा : भगत सिंह तिराहा स्थित प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विद्यालय पर सैकड़ों ब्रह्म कुमार भाइयों एवं बहनों ने रक्षाबंधन त्यौहार मनाया। रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्यों से लोगों को अवगत कराया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने एसडीएम, सीओ, बीडीओ समेत कई अधिकारियों और समाजसेवियों को राखी बांधी। बेल्थरारोड : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मिश्रौली मार्ग स्थित अंचल भवन में संचालित शाखा कार्यालय पर रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल को रक्षासूत्र बांध दीर्घायु होने की कामना की। पूर्व विधायक अंचल ने कहा कि यह त्योहार भाई- बहन के प्रेम का प्रतीक है ।

इनसेट...
रोडवेज बसों में महिलाओं ने झेली जलालत
बलिया। मुख्यमंत्री के फरमान पर रोडवेज बसों में महिला यात्रियों से किराया तो नहीं लिया गया। लेकिन रोडवेज अफसरों की उदासीनता के चलते महिलाओं को जलालत जरूर झेलनी पड़ी। बस के चालक और कंडक्टर मनमानी पर उतर आए। बसों को खड़ा कर उसके दरवाजे तक बंद कर दिए। इसे लेकर कई बार नोंक-झाेंक हुई। सूचना पर पहुंचे डायल 100 के पुलिस कर्मियों ने एआरएम को सूचना दी। बावजूद इसके बसों का परिचालन सही ढंग से नहीं कराया गया। नाराज महिलाओं का कहना था कि कुछ चालक-परिचालक तो गायब हो गए। जो थे उन्होंने अच्छा सुलूक नहीं किया। इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष राय ने बताया कि रोडवेज बसों को नियमित ढंग से चलाने का आदेश दिया जा चुका है। जिसके खिलाफ शिकायत मिलती है। कार्रवाई की जाएगी।

राखी बांधने आई महिला पर पति का हमला
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के कोप मौजा के ढाका गांव में शनिवार की देर शाम मायके में राखी बांधने आई पत्नी को पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजन महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मऊ रेफर कर दिया। कोप के ढाका गांव दलित बस्ती निवासी मोहन राम की 28 वर्षीय पुत्री रूबी की शादी गाजीपुर जनपद के इसीपुर मुहम्मदाबाद के कुंडेसर में धर्मराज के साथ हुई थी। रूबी अपने पति धर्मराज के साथ अपने भाई को राखी बांधने मायके आयी थी। देर शाम धर्मराज अपनी पत्नी से घर चलने की जिद्द पर अड़ गया। जबकि रूबी राखी बांधने के बाद जाने को तैयार थी। इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। तभी पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गया।


51 ई-रिक्शा चालकों ने दिया बहनों को उपहार
बिना किराए लिए उन्हें उनके मंजिल तक पहुंचाया
बलिया। रक्षाबंधन के दिन जनपद के 51 ई-रिक्शा चालकों ने नगर में माताओं व बहनों एक ऐसा उपहार दिया जिससे वह भी भावुक हो गईं। इन सभी रिक्शा चालकों ने मताओं और बहनों को उनके मंजिल तक पहुंचाया पर लेकिन किराया एक रुपये भी नहीं लिया। जिसमें विकलांग व चालक जितेंद्र कुमार वर्मा, सुमित, विकास, अनूप चौबे, अंजनी, दिनेश, निहाल, मोनू, संतोष समेत 51 ई-रिक्शा चालक रहे। चालक जितेंद्र ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जब माताओं व बहनों को रोडवेज बस में रक्षाबंधन के दिन आने-जाने का किराया नि:शुल्क करने की घोषणा की तो हम लोगों ने भी उनसे प्रेरणा लेकर यह निर्णय लिया कि नगर में माताओं व बहनों से रक्षाबंधन के दिन किराया नहीं लेंगे।



प्रजापति ब्रह्माकुमारी बहनों ने अधिकारियों तथा कैदियों को बांधी राखी
बलिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र शहर के सेठ कालोनी में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। उपस्थित बहनों ने भाईयोें की कलाई पर राखी बांधी। संस्था की ओर से जिला जेल के कैदियों को भी राखी बांधी गई। इसके अलावा ब्रह्माकुमारी बहनों की ओर से राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला जज, सीडीओ, सीएमओ, नगर मजिस्ट्रेट आदि अधिकारियों को भी राखी बांधी। सेवाकेन्द्र मुख्य इंचार्ज ब्रह्माकुमारी उमा दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व मूल रूप से रक्षा का त्योहार है। इस मौके पर सुरेश, विनोद, मंकेश्वर, कमलाकर पांडेय, रामेश्वर, कपिलदेव, पूजा, बेबी आदि थे।
एनडी राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed