{"_id":"597f78d64f1c1bd41b8b45df","slug":"81501526230-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर तैनात जवानों के लिए बहनों ने भेजी 1200 राखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर तैनात जवानों के लिए बहनों ने भेजी 1200 राखियां
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए सोमवार को डीएवी पब्लिक स्कूल पचरुखिया बलिया के छात्र-छात्राओं ने 1200 राखियां तैयार कर डाक के जरिए भेजी हैं। जम्मू-कश्मीर, कारगिल, बार्डर पर तैनात सैनिकों को यह राखियां सात अगस्त से पहले मिल जाएंगी। रक्षाबंधन का पर्व सात अगस्त को है। डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी मेहनत से इन राखियों को तैयार किया है। विद्यालय परिवार के साथ ही साथ छात्र व छात्राओं ने शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। वहीं राखी को तैयार करते समय सैनिकों की खुशी, लंबी उम्र और खतरों से बचने की दुआ मांगी।
स्कूल के प्रधानाचार्य शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि सीमा पर तैनात जवान रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं आ सकते। ऐसे में उनको रक्षाबंधन की खुशी पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया गया है। इस कड़ी में सह प्रबंधक अमित सिंह भीम ने बताया कि बालिकाओं ने अपनी कला और प्रतिभा का बेहतर प्रयोग कर सुंदर राखी तैयार की है। इन राखियों को तैयार करने का काम एक हफ्ते से शुरू कर दिया गया था। इस मौके पर रवि सिंह, संजय शुक्ल, प्रेम सिंह, शंकर गुप्ता, सिपाही सिंह, विजय तिवारी, ऋ तु सिंह आदि उपस्थित रहे।