फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ग्रामीणों ने एसडीओ व जेई का किया घेराव

ग्रामीणों ने एसडीओ व जेई का किया घेराव

Tue, 01 Aug 2017 12:10 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीओ व जेई का किया घेराव
बेल्थरारोड। बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने सोमवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। नाराज विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ और जेई का घेराव कर नारे लगाए। साथ ही विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेताया कि सोनाडीह फीडर के लाइन का जर्जर तार को बदल कर लाइन में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो जनसहयोग से आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि अवायां विद्युत उपकेंद्र से संबंधित सोनाडीह फीडर में आए दिन आपूर्ति में गड़बड़ी हो रही है। जर्जर तार के चलते हमेशा आपूर्ति बाधित रहती है। इसके अलावा लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ता है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही से विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप चेताया की जर्जर तार बदलकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा। इस बाबत एसडीओ मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि सोनाडीह फीडर के जर्जर तारों को बदलने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद तार बदलकर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। वहीं सोनाडीह में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उपकेंद्र के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया चल रही है। उपकेंद्र बन जाने से सोनाडीह क्षेत्र के लोगों को विद्युत संकट से निजात मिल जाएगा। घेराव करने वालों में प्रमुख रूप से प्रधान शाह आलम, ग्यास अहमद ,आफताब, शेरिफ अहमद, नादीर अंसारी , शाद आलम ,शकील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed