{"_id":"597390fb4f1c1b643d8b47fc","slug":"81500745979-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ रखने में वृक्ष का योगदान अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ रखने में वृक्ष का योगदान अहम
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। क्षेत्र के आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयों में शनिवार को भाजपा जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अश्विनी सिंह लिटिल के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जिसमें सुखपुरा, हरीपुर, भोजपुर, भरखरा, जयनगर, कुिम्हया, सुल्तानपुर के प्राथमिक विद्यालय शामिल है। अश्वनी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत व स्वस्थ भारत देखना चाहते हैं। लोगों को स्वस्थ रखने में पेड़ का अहम योगदान है। पेड़ लगाने जैसा पुनीत कार्य कोई नहीं है। यशजीत सिंह, नीरज सिंह, दयानंद यादव, रमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, भारतीय जनता पार्टी रसड़ा नगर संयोजक ठाकुर मंगल सिंह सेंगर की अगुवाई में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर आधा दर्जन गांवों में पौधरोपण किया गया। इसके अलावा रामनाथ कोविंद को भारत के राष्ट्रपमि चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर सुमित बाबा, सत्या सिंह, बच्चा सिंह, अविनाश सिंह, मोहन सिंह, सत्येंद्र सिंह, कृष्णा, मनीष तिवारी आदि थे।
रसड़ा स्थित सरोज रॉयल एकेडमी विद्यालय में शनिवार को बच्चों द्वारा पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए पौधरोपण किया गया और स्वस्थ रहने के लिए हरे फल सब्जी खाने का संकल्प लिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य टी विश्वास ने विद्यालय के सभी बच्चों को से पौधरोपण कराया और संकल्प दिलाई। इस मौके पर बीएम त्रिपाठी, संतोष गुप्ता, शशिप्रभा, अर्पणा, दिव्या, विशाखा, प्रियंका, संतू, लालजीत, अवधेश आदि रहे।