{"_id":"594c04284f1c1b9f5d8b45c4","slug":"81498154024-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. दीनदयाल के जन्म दिवस पर होगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. दीनदयाल के जन्म दिवस पर होगा पौधरोपण
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सघन पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के क्षेत्रीय संयोजक पंकज सिंह कौशिक ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम के लिए मंडल स्तरों पर एक व दो जुलाई को सेक्टरों की बैठक होगी। इसके बाद 21, 22 और 23 जुलाई को पूरे जनपद में सघन पौधरोपण कराया जाएगा। कहा कि प्रत्येक बूथ पर 25-25 पौधे लगाए जाएंगे। इस प्रकार पूरे जनपद में 2409 बूथों के सापेक्ष 60 हजार 225 पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें पीपल, बरगद, जामुन, नीम, आम, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएंगे। प्रत्येक पौधे को एक-एक कार्यकर्ता गोद लेंगे। इस मौके पर माधव प्रसाद गुप्ता, जिला संयोजक पौधरोपण रामजी सिंह, राजेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण दूबे, रिंकू सिंह, आशीष कुमार सिंह, रमाकांत पांडेय, संतोष पाठक, ओमशंकर राय, मनोज कुमार, रमेश यादव आदि लोग रहे। संचालन महामंत्री जयप्रकाश साहू ने किया।