फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   73 services of Central and State will be available in Head Post Office

प्रधान डाकघर में केंद्र और राज्य की 73 सेवाएं मिलेंगी

Wed, 02 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
73 services of Central and State will be available in Head Post Office
बलिया। अब प्रधान डाकघर में पैनकार्ड से लेकर केंद्र और राज्य से संबंधित 73 सेवाएं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए मिलेंगी। जिसके तहत अब लोगों को जाति, निवास और आय प्रमाण भी जारी किए जाएंगे। कॉमन सर्विस सेंटर का शुभारंभ व उद्घाटन निदेशक डाक सेवाएं गोरखपुर और संयुक्त प्रभार वाराणसी व इलाहाबाद विनोद बिहारी शरण ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

निदेशक शरण ने कहा कि प्रधान डाकघर में इन सेवाओं के मिलने से उपभोक्ताओं को काफी सहूलियतें मिलेंगी। अब तक बहुत सी सुविधाओं के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कहा कि जिलेवासियों को एक साथ केंद्र और विभिन्न राज्यों की 73 सेवाएं मिल सकेंगी। जिसमें पैनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास, मोबाइल रिचार्ज, विद्युत बिल आदि जमा कराने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार डाक घर के माध्यम से लगातार सुविधाएं बढ़ा रही है। कहा कि पैनकार्ड के लिए निजी सेंटर हमेशा शोषण करते हैं। डाकघर में यह सुविधा शुरू हो जाने के बाद ऐसा नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जांच निरीक्षक सीबी सिंह, पोस्टमास्टर राम अवधेश यादव, संतोष कुमार गुप्ता, कुमुद प्रकाश, रविशंकर प्रकाश, उज्जवल अग्रवाल आदि रहे।
उपडाकघर बेल्थरारोड का किया निरीक्षण
चौकिया मोड़। निदेशक डाक सेवाएं गोरखपुर ने मंगलवार की देर शाम उप डाकघर बेल्थरा रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपडाकघर की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्राहक सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र कुमार गुप्त ने उन्हें जनसमस्याओं से जुड़ा मांग पत्र सौंपा। बताया कि उप डाकघर मऊ व देवरिया जनपद की सरहद पर स्थित है जहां ग्राहकों का दबाव बना रहता है। यहां मार्ग संकरा होने से उपभोक्ताओं को वाहन आदि खड़ा करने में दिक्कतें आती हैं। यहां वाहन पार्किंग का इंतजाम होना चाहिए। इस मौके पर अधीक्षक डाकघर बलिया मनीष कुमार, सीबी सिंह, निरीक्षक डाकघर अंगद यादव, अजीत कुमार दूबे, नन्हे प्रसाद, सुनील यादव, विमल कुमार, सत्येंद्र, रिचा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed