बलिया। नेहरू युवा केन्द्र बलिया और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पुरस्कार वितरण समारोह नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान अलग-अलग खेलों में अव्वल प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि आलाउद्दीन खान ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार वितरित किया। फुटबाल मैच के फाइनल में नवानगर और स्टेडियम बी के खिलाडि़यों ने अपने-अपने कौशल से सबको रोमांचित कर दिया। जिसमें नवानगर की टीम पेनाल्टी शूट आउट में 2-1 से विजेता रही। बालीबाल मैच जीराबस्ती और भेलूपुर के बीच खेला गया। इसमें जीराबस्ती 25-15 व 25-20 से विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। कबड्डी खेल में हडि़हाकलां और हनुमानगंज के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें हाडि़हांकलां 25-18 से विजयी रही। एथलेटिक्स खेल में 1600 मीटर की दौड़ में शैलेश यादव, विवेक प्रजापति द्वितीय, मनोज भारती तीसरे स्थान पर रहे। इसी क्रम में 100 मीटर रेस में विपिन यादव प्रथम, अभिषेक सिंह द्वितीय तथा अभिषेक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में आंचल यादव प्रथम, काजल यादव द्वितीय, शिवांगी यादव तीसरे स्थान पर रही। इसी क्रम में 1600 मीटर रेस में शिवांगी यादव प्रथम, पूजा राजभर द्वितीय तथा खुशी तीसरे स्थान पर रही। अंत में नेहरु युवा केंद्र के समन्वयक कपिलदेव राम ने सभी खिलाडि़यों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोच गोविंद गुप्ता, धर्मेंद्र हुड्डा, सुनील, अंकु गुप्ता, मनीष गिरी, राकेश यादव, काजल राय अदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक सरत सौरभ ने किया।