फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में 245 में से 28 का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 245 में से 28 का निस्तारण

Tue, 15 Jan 2019 10:54 PM IST
amit verma अमित वर्मा
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में 245 में से 28 का निस्तारण
बैरिया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील के सभागार में आयोजित की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक आपूर्ति विभाग, भूमि विवाद, सड़क, ग्राम पंचायतों की शिकायत, पुलिस विभाग आदि के मामले आये। कुल 245 मामले आए जिसमें 28 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर पहुंच गए, जबकि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ 10 बजे पहुंचे। मकर संक्रांति का दिन होने की वजह से अधिकारियों के पहुंचने के एक घंटे बाद तक सिर्फ दो फरियादी ही शिकायत लेकर पहुंचे थे। हालांकि इसके बाद फरियादियों का पहुंचना शुरू हुआ। जिलाधिकारी ने फरियादियों के एक-एक शिकायतों को बारीकी से सुनी और संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। मौके पर पहुंचे बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने डीएम से शिकायत की कि वरासत के मामलों को लेखपाल दबा दे रहे हैं और बैरिया व मुरलीछपरा ब्लाक के बीडीओ विधवा व विकलांग पेंशन के मामले को लटकाए रख रहे हैं, जिससे पेंशन योजना के लाभ पात्र वंचित हो रहे हैं। आपूर्ति विभाग से संबंधित शिकायतों के मामले में डीएम ने कहा कि दुकानदार ई-पास मशीन के अंगूठा स्वीकार नहीं करने पर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने ने वरासत के मामले में उपजिलाधिकारी को आदेशित किया कि शासनादेश के मुताबिक मृत्यु होने के तीन माह के अंदर वरासत हो जाना चाहिए, लापरवाही करने वाले लेखपाल को निलंबित किया जाएगा। उन्होंने बीडीओ रणजीत कुमार को फटकार लगाते हुए पेंशन आवेदनों का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने डीएसओ केजी पांडेय निर्देश दिया कि आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर ई-पास मशीन में फीड करके उन्हें राशन दिया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में आपूर्ति विभाग, भूमि विवाद, सड़क, ग्राम पंचायतों की शिकायत, पुलिस विभाग आदि के कुल 245 मामले आये जिसमें 28 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। प्रीतम छपरा निवासी रास बिहारी सिंह ने पथल नसब, श्रीनगर निवासी वंशीधर यादव ने किसान क्रेडिट कार्ड के तहत लिए कर्ज का माफ न होने, दुर्जनपुर निवासी ओमप्रकाश पटेल ने 178 पात्र गृहस्थी कार्ड की कालाबजारी करने, सोनबरसा निवासिनी बिंदा देवी ने प्रधानमंत्री आवास, धतुरी टोला निवासी श्रीप्रकाश सिंह ने आयुष्मान भारत, रिसाल राय के टोला निवासी सुरेश कुमार सिंह ने जयप्रभा सेतु जर्जर होने की शिकायत किया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, एएसपी/क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार, बीएसए संतोष राय, तहसीलदार रामनरायन वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed