फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सीडीओ ने दिव्यांगजन मतदाता जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

सीडीओ ने दिव्यांगजन मतदाता जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Mon, 03 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने दिव्यांगजन मतदाता जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी
बलिया। मतदाता जागरूकता के लिए दिव्यांगजनों की एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक किया गया। जिसमें जनपद से विभिन्न हिस्सों से आए दिव्यांग जनों ने भाग लिया। रैली में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखे हुए तख्तियां लेकर लोग चल रहे थे तथा मतदाता जागरूकता के संबंध में नारे भी लगाए गए । मतदाता जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह सिंह ने विकास भवन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर 15 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल भी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वितरित की गई। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, जिला जज प्रमोद कुमार पंचम के निर्देश पर ददरी मेला में विकलांगता दिवस पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता दिवस शिविर में विकलांगों के कल्याण के लिये चलायी जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिविर लगाया गया है। प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकलांगता व्यक्ति को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती है। व्यक्ति का ग्रोथ हौसले और उसके व्यक्तित्व से होता है। विकलांगों के लिये चलायी जाने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप योजनाओं का लाभ ले इसमें कोई समस्या आ रही हो तो आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आ सकते हैं। आपकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर के समापन के बाद ददरी मेला क्षेत्र में योजनाओं व विधिक जानकारी से संबंधित पंफलेट का वितरण कराया गया । कर्णवाल ने पांच दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed