फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   साम्प्रदायिकता की आग से जलता रहा है जनपद

साम्प्रदायिकता की आग से जलता रहा है जनपद

Tue, 04 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
साम्प्रदायिकता की आग से जलता रहा है जनपद
बलिया। बलिया में दलित उत्पीड़न चरम पर है। रसड़ा में हालात इतने बदतर हैं कि रसड़ा में दो दलित युवकों को मारते पीटते हुए सरेआम घुमाया जाता है। वही जजौली कला में रेशमी देवी को जिंदा जला दिया जाता है। सांप्रदायिकता की आग से बलिया कभी सिकंदरपुर में तो कभी रतसड़ में जल जाता है, जहां खुलेआम भाजपा विधायक मुस्लिम समुदाय की दुकानों को लुटवाते हैं और जलवाते हैं। यह बातें यूपी यात्रा बलिया के बेल्थरारोड में पहुंचने के बाद पूर्व आईजी एसआर दारापुरी, सामाजिक कार्यकर्ता जुलेखा जबीं, यूपी यात्रा संयोजक राजीव यादव और गुफरान सिद्दीक़ी, मजहर आजाद, शकील कुरैशी, सैयद फ़ारूक़, रविश आलम, शाहरुख अहमद, बलवंत यादव, राघवेंद्र राम ने संयुक्त रूप से सोमवार को पत्रकारों के समक्ष कहीं।
विज्ञापन

यूपी यात्रा के संबंध में बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश के उन क्षेत्रों में दौरा कर रही है, जहां दलित, पिछड़ा, मुस्लिम महिला व किसान तथा नौजवानों के हक़ हुक़ूक़ पर सरकारों द्वारा हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 2300 से अधिक एनकाउंटर, 5600 से अधिक गिरफ्तारियां एवं 750 घायल हुए है, जबकि 62 लोग मारे गए हैं। जिन में सबसे ज्यादा संख्या मुस्लिमों व दलितों और पिछड़ों की है। खुलेआम मुख्यमंत्री ठोक देने की बात करते हैं और भाजपा के नेता और पुलिस पैसे लेकर मुठभेड़ के नाम पर हत्याएं कर रहीं है। कहा कि सरकार बताए कि आखिर एक साल से अधिक समय से भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर को क्यों जेल में कैद कर रखा है। लगातार सार्वजनिक क्षेत्रों को कमजोर और निजी क्षेत्रों को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed