{"_id":"5b0307c04f1c1bd4408b6d1c","slug":"71526925248-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के खिलाफ धरनं पर बैठा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के खिलाफ धरनं पर बैठा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, हड़कंप
Updated Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी के वाहन के सामने पूर्व छात्र नेेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू जिलाधिकारी के विरुद्घ नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि डीएम के पास जिला अस्पताल की समस्या को लेकर गए थे, जहां डीएम ने उनकी बात सुने बिना ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक, टीडी कालेज के पूर्व अध्यक्ष व भासपा के नेता नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने बताया कि उनके गांव की कलावती गोंड करीब एक सप्ताह से जिला अस्पताल में भर्ती है। जब वे अस्पताल पहुंचा तो महिला के परिजनों द्वारा बताया गया कि डाक्टर द्वारा बाहर की दवा लिखी जा रही है। मामले में वे जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस प्रसाद से मिले। लेकिन उन्होंने दवा उपलब्ध नहीं होने की बात कही। इसी मामले में शिकायत करने के लिए वे कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलकर गुहार लगाई, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से बाहर निकलवा दिया गया। इसके बाद कुछ साथियों के साथ धरने पर बैठ गया। झुन्नू ने बताया कि अगर 22 मई तक डीएम ने माफी नहीं मांगी तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बताया कि टीडी कालेज के छात्रसंघ भवन में छात्रनेताओं की बैठक प्रात: 10 बजे होगी, जिसमें अगली रूपरेखा तय की जाएगी।