फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कूड़ा-कचरा उठाने के लिए चेयरमैन ने दुकानदारों को सौंपी बाल्टी

कूड़ा-कचरा उठाने के लिए चेयरमैन ने दुकानदारों को सौंपी बाल्टी

Wed, 09 May 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा-कचरा उठाने के लिए चेयरमैन ने दुकानदारों को सौंपी बाल्टी
स्वच्छ भारत मिशन अभियान को मूर्त रूप देने के संकल्पित आदर्श नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता ने बुधवार की सुबह कूड़ा कचरा एकत्रित करने वाली हजारों बाल्टियों को मनियर बस स्टैंड, चांदू पाकड़, मनियर परशुराम स्थान सहित नगर पंचायत अंतर्गत सभी दुकानों पर वितरण किया। वहीं दुकानदारों को हिदायत दिया कि कूड़ा कचरा बाल्टी में ही एकत्रित करें रोड पर न फेंके। कहा कि नगर आपका है इसे साफ सुथरा एवं स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सबका है। हम सब मिलकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेंगे, तभी हमारा नगर पंचायत स्वच्छ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के जन्मदिन पर इस अभियान को आरंभ किया था। सभासद अमरेंद्र कुमार सिंह डब्लू, अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह, पूर्व सभासद प्रकाश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, विनय कुमार गुप्ता, योगेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह उर्फ विधायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed