फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान, दो सीज

स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान, दो सीज

Sun, 29 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान, दो सीज
बलिया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत नगर में स्कूली बसों के खिलाफ अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एआरटीओ आंजनेय सिंह ने चित्तू पांडेय चौराहे पर स्कूल बसों को चेक किया। वाहनों में मानक की कमियों को देखते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। दो स्कूली वाहनों को सीज किया गया। कुछ स्कूली वाहनों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर छोड़ भी दिया गया। उधर, कचहरी स्थित क्रिमिनल बार सभागार में संगोष्ठी आयोजित कर अधिवक्ताओं को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिले में 23 अप्रैल से यातायात सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। स्कूली वाहनों द्वारा मानकों की अनदेखी करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आंजनेय सिंह ने सौ से अधिक स्कूली वाहनों को चेक किया। कुछ के पास मानक पूरे करने वाले प्रमाण मिले। जबकि अधिसंख्य वाहनों में मानकों की कमी मिली। ऐसे में उन्हें सख्त नसीहत दी गई। चित्तू पांडेय चौराहे पर चेकिंग के दौरान दो स्कूली वैन को चेक करने के बाद अधूरे कागजात मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। आंजनेय सिंह ने बताया कि स्कूली वाहनों में सबसे अधिक मानकों की अनदेखी की जा रही है। शासन का स्पष्ट निर्देश है कि बिना मानक पूरा करने वाले बसों को हर हाल में बंद करा दिए जाय। ऐसे में प्रतिदिन अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूली बसों में खटारा बस का संचालन सबसे घातक है। अगर कोई बस दुर्घटना करती है तो उसके स्कूल के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है। बताया कि स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। जिसमें जयपुरिया व आरके एकेडमी की एक-एक वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed