{"_id":"5ab687544f1c1b3a058b71b3","slug":"71521911636-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से निकली आग, पांच गाय झुलसकर तोड़ा दम क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से निकली आग, पांच गाय झुलसकर तोड़ा दम क
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरा (बलिया)। नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ागांव पुरैनी दलित बस्ती में शनिवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिससे छह मड़हे चार कर्कट जल गए। साथ ही पांच गाय झुलसकर मर गईं, घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
ताड़ीबड़ागांव पुरैनी निवासी दलित समहारू राम के घर में दोपहर में चूल्हे पर खाना बन रहा था, तेज हवा के कारण चूल्हे से निकली चिंगारी से मड़हे में आग लग गई। जिससे मड़हा जलने लगा। पछुवा हवा के कारण आग विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी किशोर राम के मड़हे को भी चपेट में ले लिया। आग के चलते समहारू राम के चार गाय व बछिया व किशोर की एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं छह मड़हे और चार कर्कट में लगी आग के कारण चौकी, कपड़ा, अनाज जलकर राख हो गया। दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।