{"_id":"5a3e97a34f1c1bc5668b6ccc","slug":"71514051491-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस डे पर चर्च सजाने में जुटे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस डे पर चर्च सजाने में जुटे युवा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। क्रिसमस का पर्व 25 दिसंबर को जिले के विभिन्न हिस्सों में ईसाई संगठनों द्वारा मनाया जाएगा। इसको लेकर चर्च और मिशन पर सजाने-सवारने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। वहीं नगर और आसपास के निजी स्कूलों में क्रिसमस के मद्देनजर सेंटा क्लाज को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां बच्चों ने खुद सेंटा क्लाज बनकर टाफी आदि का वितरण किया।
नगर के दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल बहेरी में क्रिसमस के मद्देनजर सेंटा क्लाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सेंटा क्लाज बनकर प्रस्तुति की। इस दौरान बच्चों के बीच सेंटा क्लाज ने अपने हाथों से केक काटकर छोटे बच्चों को खिलाया। इस मौके पर प्रबंधक मो. शाहिद ने कहा कि क्रिसमस का पर्व हमें हर साल एक संदेश देता है। इस मौके पर शमीमा, बब्लू , इमरान, डा. एमटी खान, भुवन यादव सहित विद्यालय शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रही।
भीमपुरा: क्षेत्र के किडीहरापुर स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल बुढ़नापुर के प्रांगण में शनिवार को बच्चों ने क्रिसमस डे का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने यीशु के जीवन पर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। वहीं सेंटा-क्लाज ने बच्चों को टाफी व चाकलेट वितरित किया। विद्यालय के प्रबंधक विजय शंकर यादव ने कहा कि प्रभु यीशु शांति का संदेश दिया करते थे। हमें उन्हीं के संदेशों के अनुरुप समाज में कार्य करना चाहिए। प्रधानाचार्या दीपा पाल ने यीशु के जीवन के बारे में बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय के सह निदेशक गिरधर यादव, अखिलेश ठाकुर, पुष्पा सिंह, मीना राय, दिव्या, रंजना आदि लोग उपस्थित रहे।