फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नगर में अतिक्रमण पसारने लगा पांव

नगर में अतिक्रमण पसारने लगा पांव

Sun, 16 Jul 2017 10:50 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
नगर में अतिक्रमण पसारने लगा पांव
बलिया। नगर की प्रमुख सड़कों पर एक बार फिर से अतिक्रमण पांव पसारने लगा है। इसके चलते जाम की स्थिति पैदा होने लगी है। दूकानदारों ने सड़क की पटरियों पर जहां-तहां सामान फैला रखा है। वहीं छोटे दूकानदार अतिक्रमण हो और बढ़ावा दे रहे। उधर, सब कुछ जानते हुए भी पुलिस और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। वहीं, अतिक्रमण हटाने के लिए गठित की गई एंटी इंक्रोचमेंट टीम का कहीं पता नहीं है।
विज्ञापन

नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने एंटी इंक्रोचमेंट टीम की स्थापना की थी। जिसमें एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा तथा 15 सिपाही तैनात किए गए थे। साथ ही जिला प्रशासन, नगर पालिका ईओ व व्यापारियों के साथ बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर की सड़कों के दोनों तरफ पटरियों पर सफेद रंग की पट्टी नगर पालिका द्वारा लगाई जाएगी। इसके लिए ईओ ने एक सप्ताह का समय मांगा था। पट्टी लगने के बाद दूकानदारों को नोटिस देना था कि वह अपने सामानों को दूकान से बाहर न निकालें और नहीं ठेला खुमचे वाले पट्टी के अंदर दूकान लगाएं। लेकिन आज तक नगर पालिका द्वारा नगर की सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं लगाई गई।
विज्ञापन

हालांकि एसपी द्वारा गठित एंटी इंक्रोचमेंट टीम ने नगर में भ्रमण कर अतिक्रमण को हटवाया और दूकानदारों को हिदायत दिया कि दूकान के बाहर अतिक्रमण न करें। अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। लेकिन यह सिलसिला एक पखवाड़े तक ठीक-ठाक चला। इसके बाद अब टीम कहां है, इसका अता-पता नहीं है। जिसके चलते एक बार फिर अतिक्रमण ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिससे नगर में जाम की स्थिति एक बार फिर उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed