फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   70 year old accused arrested for raping a four year old girl

Ballia News: चार साल की बच्ची से दुष्कर्म में 70 साल का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
70 year old accused arrested for raping a four year old girl
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम की हालत गंभीर है। उसका इलाज मऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तहरीर के आधार पर रसड़ा थाने की पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज करके 70 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 जनवरी को पंचायत भवन में कार्यक्रम था। राष्ट्रगान चल रहा था। इसी बीच बुजुर्ग चार वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर एकांत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी के चिल्लाने पर वहां पहुंची तो आरोपी भाग निकला। दुष्कर्म के बाद से बेटी की हालत गंभीर है। इलाज के लिए उसे सीएचसी रसड़ा ले गई, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज हुआ, लेकिन मासूम की हालत में सुधार नहीं हो सका। इसके बाद उसे मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को प्रधानपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल रत्नेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची का इलाज चल रहा है। स्वस्थ होते ही बच्ची और उसके माता-पिता का बयान दर्ज किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण करा कर जल्द ही चार्जशीट अदालत में दाखिल की जाएगी। आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed