{"_id":"6761c5d4ac77827d25095fd4","slug":"7-km-long-traffic-jam-till-ghazipur-border-ballia-news-c-190-1-bal1001-129006-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गाजीपुर की सीमा ततक लगा सात किमी लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गाजीपुर की सीमा ततक लगा सात किमी लंबा जाम
विज्ञापन
नरहीं। भरौली गोलंबर पर एक बार फिर लगे जाम में घंटों फंसकर यात्री परेशान रहे। वाहनों की सात किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। जाम भरौली गोलंबरर से कोटवा नारायणपुर के आगे गाजीपुर सीमा तक पहुंच गया था। जाम से निकलने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
17 मई 2023 को बक्सर भरौली को जोड़ने वाले नये पुल के चालू होने के बाद एनएच-31 पर ट्रकों की संख्या में इतना इजाफा हुआ है कि भरौली गोलंबर, फेफना तिराहा, चितबड़ागांव मोड़ पर आए दिन जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सोमवार की रात से भरौली गोलंबर से गाजीपुर मार्ग पर जाम लगना शुरू हुआ।
मंगलवार की सुबह 9 बजे जाम से मुक्ति मिली। इस दौरान बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गईं। जाम के कारण बच्चे विद्यालय समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब तक भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर के आगे तक बनने वाली ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक जाम से मुक्ति नहीं मिलने वाली। हालांकि करीमुद्दीनपुर मांझी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। दोनों सड़क बन जाने से एनएच-31 पर दबाव कम हो जाएगा और जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी।