फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   69749 new voters included in the provisional list

अनंतिम सूची में शामिल हुए 69749 नए मतदाता

Wed, 02 Nov 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
69749 new voters included in the provisional list
जिला निर्वाचन विभाग ने सोमवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया था। अनंतिम सूची का प्रकाशन होने के बाद 12 निकायों में बढ़े नए मतदाताओं के आंकड़े सामने आए हैं। जिले के 12 निकायों में कुल तीन लाख 46 मतदाताओं के नाम अनंतिम सूची में शामिल किए गए हैं। जबकि विभिन्न कारणों से 16686 मतदाताओं का नाम सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दलों के लोग पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए चुनावी मैदान में हैं। संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। सोमवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन कर लोगों से दावे व आपत्तियां मांगीं गईं हैं। इसमें एक से 20 अक्तूबर तक चले घर-घर सर्वे विशेष अभियान के तहत जिले के 12 निकायों में 69749 नए मतदाओं का नाम अनंतिम सूची में शामिल किया गया है। 2037 मतदाताओं ने नाम में त्रुटियां होने का आवेदन किया था, जिसे निर्वाचन विभाग ने दूर कर दिया है। इसके साथ ही 12 निकायों में 16686 को मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। जिसमें मृतक, दूसरे स्थान पर मतदाता होना आदि कारण दर्शाया है।
विज्ञापन

सात तक नाम बढ़ाने का आखिरी मौका
निर्वाचन विभाग ने अनंतिम सूची का प्रकाशन करते हुए जिले के 12 निकायों के 125 मतदान केंद्रों पर दावे व आपत्तियां मांगी हैं। यहां पहुंचकर लोग अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं। मतदाता सूची में नाम शामिल करने का यह आखिरी मौका होगा। सात नवंबर के बाद मिली आपत्तियों व दावों का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची प्रकाशित करने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 व 2022 में कुल मतदाताओं की संख्या
निकाय 2017 2022 नए मतदाता
बलिया 89144- 103420 14276
रसड़ा 25150 27768 2618
चितबड़ागांव 17244 18719 1475
बेल्थरारोड 16235 18162 1927
सहतवार 16678 18786 2108
रेवती 20488 22786 2298
मनियर 16393 18721 2328
बांसडीह 17802 20408 2606
सिकंदरपुर 18430 22148 3718
बैरिया 21814 25274 3460
रतसड़कला 10720 13376 2656
नगरा 11880 15478 3598
000
उपलब्ध कराई गई सूची
अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची 12 निकायों के 125 मतदान केंद्रों पर कर्मचारी तैनात कर अवलोकन के लिए रखवाई गई है। अगर किसी को कोई अपत्ति व दावा करना है तो वह मतदान केंद्र पर पहुंचकर कर सकता है।
श्याम नंदन तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, बलिया।
सभासद के लिए चार और चेयरमैन पद का आरक्षण 15 तक होगा साफ
नगर पालिकाएं एवं नगर पंचायतें चुनावी रंग में सराबोर होने लगी है। नगर पालिकाओं में नए मतदाता बनाने, सूची से हटाने का कार्य के बाद अब आरक्षण का दौर चलेगा। नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के सभासद पदों के आरक्षण की प्रक्रिया चार नवंबर तक तथा चेयरमैन पदों के आरक्षण का कार्य 15 नवंबर तक साफ हो जाएगा।
जनपद में 12 नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायत है। परिषद व नगर पंचायतों के चुनाव नजदीक आ गए है। पालिका, प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। एक से सात नवंबर तक दावे आपत्तियां ली जाएंगी।

टिकट के लिए आकाओं के चक्कर लगा रहे दावेदार
दो नई नगर पंचायतों का गठन होने के उपरांत पालिका में सभासद और चेयरमैन पद के लिए दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए नए चेहरे भी तैयारी में जुटे हुए हैं। दावेदार प्रचार के लिए अपने होर्डिंग शहर व मोहल्लों में लगा रहे हैं। चेयरमैन व सभासद के दावेदार सत्ताधारी पार्टी से चुनाव में समर्थन व टिकट पाने के लिए राजनीतिक लोगों की परिक्रमा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed