फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   68 centers to procure wheat from 1st April

68 केंद्रों पर होगी पहली अप्रैल से गेहूं की खरीद

Wed, 28 Mar 2018 11:08 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 28 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
68 centers to procure wheat from 1st April
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने कहा है कि गेहूं खरीद में कहीं पर भी कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। अधिकारी इसे गंभीरता से लें। कहा कि बिचौलिए कहीं भी सक्रिय नहीं रहना चाहिए। जिलाधिकारी बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। डीएम ने कहा है कि किसानों का गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 /-रुपया प्रति कुंतल की दर से क्रय किया जाए। गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी । बताया कि अभी तक 68 केंद्र अनुमोदित किए गए और 65700 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। खरीद के लिए खाद्य विभाग के 15 केन्द्र , पीसीएफ के 38 केन्द्र एग्रो के 4, कर्मचारी कल्याण निगम के 5, एन सी सी एफ 3, व एफसीआई के तीन केंद्र खोलें जा रहे हैं। खाद्य विभाग द्वारा 30 हजार मी0 टन पीसीएफ द्वारा 17600, एग्रो द्वारा 3500, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 5000, एनसीसीएफ द्वारा 600 और  एफ सी आई द्वारा 9000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों से गेहूं खरीद के समय खतौनी और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी ली जाएगी। अपर जिलाधिकारी व गेहूं खरीद प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने सभी क्रय एजेन्सियो के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कहीं पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केन्द्रो पर सभी सुविधाएं व उपकरण अभी से व्यवस्थित कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्रो पर धन की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र ,छलना, आदि तथा किसानों के लिए पीने के पानी व छाया आदि की सुविधा होनी चाहिए। उन्होंने कहा सभी एस डी एम अपने क्षेत्र के क्रय केंद्रों का परीक्षण करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडे, खाद्य विपणन अधिकारी अनिल तिवारी सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी, उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर राजेश यादव, उप जिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक, उप जिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी, क्रय केंद्रों के प्रभारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed