{"_id":"6800051419b1172fed0cc39f","slug":"67094-students-have-appeared-in-the-12th-exam-there-are-less-than-half-the-seats-for-graduation-in-the-district-ballia-news-c-190-1-svns1007-137772-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 12वीं में 67094 छात्रों ने दी है परीक्षा, जिले में स्नातक के लिए आधी से भी कम हैं सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 12वीं में 67094 छात्रों ने दी है परीक्षा, जिले में स्नातक के लिए आधी से भी कम हैं सीटें
विज्ञापन
बलिया। जिले के 67 हजार विद्यार्थियों ने इस बार यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। शिक्षा विभाग के जानकारों के मुताबिक इसी माह यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने की संभावना है। जिले में संचालित विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और फार्मेसी कॉलेजों में स्नातक की करीब 19601 हजार सीटें हैं। जिस कारण 12 वीं की परीक्षा पास करने वाले हजारों छात्रों को स्नातक में प्रवेश के लिए जद्दोजहद करनी पड़ेगी।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुल 138 महाविद्यालय संचालित हैं। महाविद्यालयों में अलग-अलग विषयों की 13 हजार सीटें हैं। बताया कि इसके अलावा इंटर पास करने वाले छात्रों के लिए बीसीए(एआई), बीए आनर्स एलएलबी और बीकाॅम बैंकिंग के कोर्स मे भी इंटर के बाद छात्र प्रवेश ले सकते है।
वहीं, जिले में छह आईटीआई कॉलेज संचालित हैं। इनमें करीब एक हजार सीटें विभिन्न ट्रेड की हैं। इसी तरह 11 पॉलीटेक्निक चल रहे हैं। इसमें करीब 4093 सीटें हैं। जबकि 38 फार्मेसी कॉलेज में 2508 सीटें हैं। जिले में विभिन्न विषयों में स्नातक के कुल 19601 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। बोर्ड ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि को तय करता है।
-- -- -- -- -- --