फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   67 passengers left without investigation

लापरवाही: बिना जांच के ही रवाना हो गए 67 यात्री

Wed, 17 Jun 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
67 passengers left without investigation
अनलॉक-1 में आम लोग ही नहीं बल्कि जिम्मेदार भी हुए लापरवाह होते जा रहे हैं। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 16 वें दिन सुरक्षा चक्र टूटा नजर आया। रेलवे स्टेशन पर पुलिस, जीआरपी, राजस्व व स्वास्थ्य महकमा का रहना जरूरी बताया गया था। लेकिन केवल राजस्वकर्मी व जीआरपी के दो सिपाही ही ड्यूटी निभा रहे थे। स्वास्थ्य महकमा की अनुपस्थिति से आगंतुक यात्रियों की ना तो स्वास्थ्य जांच हो पा रही है और ना ही थर्मल स्क्रीनिंग।
विज्ञापन

बुधवार को अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से बिना जांच के 67 यात्री रवाना हो गए। बता दें कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर 2 जून से चार एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। प्रथम दिन एसडीएम बैरिया सुरेश कुमार पाल सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर उतरने वाले यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच करने के लिए स्वास्थ्य टीम, उनके पंजीकरण के लिए राजस्व टीम तथा सुरक्षा के लिए जीआरपी के अलावा पुलिस को ट्रेनों के आगमन पर निश्चित तौर पर उपस्थित रहने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही यहां से प्रस्थान करने वाले यात्रियों को 90 मिनट पहले आकर अपनी जांच कराने तब ट्रेन पर सवार होने क भी निर्देश दिए। अप ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से कुल 67 यात्री प्रस्थान किए लेकिन स्वास्थ्य टीम उपस्थित नहीं थी। लोग बिना थर्मल जांच के ही रवाना हुए। जबकि राजस्व विभाग के संग्रह अमीन संतोष मिश्रा, अनुसेवक रामजी पांडेय तथा श्रीराम यादव मौजूद मौजूद रहे। पूछे जाने पर स्टेशन मास्टर शैलेश सिंह ने बताया कि संबंधित सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बना है। ट्रेन आने से आधा घंटा पहले सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग अपनी टीम ना भेजें तो हम क्या करें। कुल मिलाकर राजस्व विभाग की 2 जून से 15 जून के बीच तैयार की गई रजिस्टर पंजिका के अनुसार डाउन में अब तक यहां 592 प्रवासी विभिन्न ट्रेनों से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर उतरकर बैरिया तहसील क्षेत्र के अपने गांव में गए हैं। जबकि अप में केवल विभिन्न स्टेशनों के लिए जाने वाले यात्री ही इस स्टेशन से यात्रा करते हैं।

उपजिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार का कहना है कि ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग न होने की सूचना मिलने पर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। पूछताछ में स्वास्थ्यकर्मी बताए कि बीबीटोला में सड़क जाम होने की वजह से समय पर नहीं पहुंच पाए जिससे ताप्ती गंगा के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग नहीं हुई है। जबकि साबरमती एक्सप्रेस के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चिकित्सा प्रभारी डाक्टर प्रेमप्रकाश को चेतावनी दी गई है दोबारा इस तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed