{"_id":"6adbc144adb99775b202c74b","slug":"6606-percent-voter-turnout-for-teachers-mlc-election-ballia-news-c-190-1-bal1002-175750-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: शिक्षक फर्स्ट डिवीजन पास, एमएलसी के लिए 66.06 प्रतिशत किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: शिक्षक फर्स्ट डिवीजन पास, एमएलसी के लिए 66.06 प्रतिशत किया मतदान
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव के दौरान बैरिया स्थित बूथ पर मतदान के बाद अंगुली में लगी स्याही को दिखाते मतदाता।
बलिया। जिले में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। आठ घंटे तक हुई वोटिंग में स्नातक एमएलसी में 40.67 व शिक्षक एमएलसी में 66.06 प्रतिशत वोट पड़े।
सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। कंट्रोल रूम से बूथों की निगरानी हुई।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक ईराज राजा ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। जिले में दोनों चुनाव के लिए कुल 33,770 मतदाता हैं।
स्नातक निर्वाचन के लिए 28,859 और शिक्षक निर्वाचन के 4,911 मतदाता शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन के लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 10 प्रत्याशी हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 34 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिले में शिक्षक निर्वाचन में कुल 3,244 में पुरुष 2499 तथा महिला 745 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार शिक्षक निर्वाचन में कुल 66.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वहीं, स्नातक निर्वाचन में कुल 11,738 में पुरुष 8895 तथा महिला 2843 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिससे मतदान का प्रतिशत 40.67 रहा। शिक्षक निर्वाचन में स्नातक निर्वाचन की अपेक्षा अधिक मतदान दर्ज किया गया। सभी जगहों पर चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।