फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   64.14 in Teacher MLC and 44.03 percent votes in graduation.

शिक्षक एमएलसी में 64.14 व स्नातक में 44.03 फीसदी वोट पड़े

Tue, 01 Dec 2020 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
64.14 in Teacher MLC and 44.03 percent votes in graduation.
बलिया। वाराणसी खण्ड शिक्षक व स्नातक एमएलसी के लिए मंगलवार को जिले में 32 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। शिक्षक एमएलसी में 5332 में से 3420 मतदाताओं ने जबकि स्नातक एमएलसी में 20418 के मुकाबले 8339 मतदाताओं ने वोट डाले। शिक्षक में 64.14 और स्नातक एमएलसी में 44.03 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। जबकि डीएम हरि प्रताप शाही और एसपी देवेंद्रनाथ ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। बैरिया : स्नातक व शिक्षक एमएलसी का चुनाव क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। बैरिया तहसील क्षेत्र में जूनियर हाईस्कूल मुरली छपरा व जूनियर हाईस्कूल बैरिया को मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां एक बूथ पर शिक्षक एमएलसी का मतदान व दूसरे बूथ पर स्नातक एमएलसी का मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। जांच के बाद ही मतदाताओं को मतदान करने जाने दिया जा रहा था। मनियर : स्नातक व शिक्षक एमएलसी के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान को शिक्षा क्षेत्र मनियर के बीआरसी पर जूनियर हाईस्कूल में कुल तीन मतदेय स्थल बनाए गए। जिसमें दो बूथ स्नातक व एक बूथ शिक्षक एमएलसी मतदान के लिए बनाए गए थे। स्नातक में 1094 वोटों में 778 पुरुष व 316 महिला मतदाता रहे। वहीं शिक्षक एमएलसी के 62 मतदाताओं में 60 पुरुष व 2 महिला मतदाता रहे। निर्धारित समय से जोनल मजिस्ट्रेट अतिरिक्त एसडीएम बलिया संगम लाल यादव व क्षेत्राधिकारी बांसडीह दीपचन्द की मौजूदगी में मतदान कराया गया। रसड़ा : नगर जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में शिक्षक एमएलसी चुनाव के स्नातक में 45.14 प्रतिशत एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में 75.8 प्रतिशत मत पड़े। स्नातक में 1876 में 847 मत पड़े। जिसमें 653 पुरुष व 194 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षक एमएलसी चुनाव में 602 में 452 लोगों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 376 पुरुष व 76 महिला मतदाता रहे। स्नातक के लिये तीन व शिक्षक के लिये एक बूथ बना था। चुनाव के दौरान उप जिलाधिकारी मोतीलाल यादव, कोतवाल सौरभ कुमार राय, पर्यवेक्षक खण्ड विकास अधिकारी संतोष यादव डटे रहे। रेवती : स्नातक तथा शिक्षक एमएलसी को मंगलवार को हुए मतदान में रेवती बूथ पर इस बार स्नातक क्षेत्र के कुल 582 मतदाताओं में 256 तथा शिक्षक क्षेत्र के कुल 134 मतदाताओं में 88 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट आरआर मौर्य, लेखपाल अविनाश सिंह मतदान संपन्न कराने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed