फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   6.39 lakh saplings will be planted on August 15

Ballia News: 15 अगस्त को लगाए जाएंगे 6.39 लाख पौधे

Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
6.39 lakh saplings will be planted on August 15
बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वेटलैंड समिति, जिला पौधरोपण समिति की बैठक की गई। इसमें खासतौर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले में होने वाले शेष पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएफओ ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विगत 22 जुलाई को जनपद में 34.61 लाख पौधे रोपित किए गए थे, जबकि जनपद का कुल लक्ष्य 40.99 लाख है। शेष 6.39 लाख पौधों को 15 अगस्त के दिन लगाया जाना है। उन्होंने बताया कि शेष लगाये जाने वाले पौधों का सौ फ़ीसदी उठान हो चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने डीएफओ को निर्देशित किया कि जितने भी स्थानों पर पौधरोपण का कार्य हुआ है वहां प्रत्येक विभाग के नोडल अधिकारी नामित किया जाएं। जिससे पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं अनुरक्षण कार्यों को नियमित रूप से किया जा सके। डीएफओ को निर्देशित किया कि एक निर्धारित कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक ब्लॉक के बीडीओ और रेंज ऑफिसरों के सहयोग से युद्धस्तर पर कार्य करके पौधरोपण कार्य को सफल बनाना है। मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed