फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कमल क्रिकेट में अटल एकादश ने दीनदयाल एकादश को हराया

कमल क्रिकेट में अटल एकादश ने दीनदयाल एकादश को हराया

Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
कमल क्रिकेट में अटल एकादश ने दीनदयाल एकादश को हराया
बलिया। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा दो दिवसीय कमल क्रिकेट कप का आयोजन शनिवार को वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शुक्ला ने कहा कि भाजयुमो द्वारा आयोजित कमल क्रिकेट कप के माध्यम से खेलों में रुचि रखने वाले नौजवान पार्टी की गतिविधियों से जुड़ेंगे। खेल के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य लाभ होगा। वहीं भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि युवा मोर्चा 19 व 20 जनवरी को पूरे प्रदेश में कमल क्रिकेट कप का आयोजन कर रही है। जिसमें प्रत्येक जिलों की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे को बधाई दी।
विज्ञापन

इसी क्रम में कमल क्रिकेट कप प्रतियोगिता में अटल एकादश और दीनदयाल एकादश के बीच वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते अटल एकादश की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 181 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में खेलने उतरी दीनदयाल एकादश की टीम मात्र 74 रन पर ही सिमट गई। इस तरह अटल एकादश ने 107 रन से जीत हासिल की। जिला संयोजक अमित सिंह तोमर ने अतिथियों का स्वागत एवं सहसंयोजक धरम भारती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराया। इस मौके पर संजीव कुमार डंपू, रंजना राय, वशिष्ठ दत्त पांडेय, कृष्णा पांडेय, पप्पू पांडेय, अर्जुन चौहान, रजनीश चौबे, अंकुर उपाध्याय, राजेश राय, अजीत वर्मा, मुन्ना कुमार, शशांक त्रिपाठी, हीरालाल वर्मा, कुंवर सत्यपाल, अभिषेक सिंह, सतीशचंद्र, अजय कुमार, नंदू सिंह, दीपक राय, संजीत सिंह, सतीश गुप्ता, श्याम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed