फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं को बताएंगे पार्टी कार्यकर्ता

गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं को बताएंगे पार्टी कार्यकर्ता

Sat, 01 Dec 2018 12:03 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
गांवों में जाकर सरकार की योजनाओं को बताएंगे पार्टी कार्यकर्ता
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के फेफना विस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक टैगोर नगर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि गांधी स्मृति में पदयात्रा का कार्यक्रम संगठन के निर्देशानुसार एक से 15 दिसंबर तक फेफना विस क्षेत्र में चलेगा। पदयात्रा का शुभारंभ कर वह भी इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

एक दिसंबर को फेफना से छह टोलियों को वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में रवाना किया जाएगा। प्रत्येक टोली में 25-25 लोग शामिल रहेंगे। छह टोलियों में कम से कम सौ कार्यकर्ता सम्मलित होंगे जो गांवों में जाकर जनता से संवाद करते हुए जनसमस्याओं को सुनने के बाद पार्टी की नीतियों को रखेंगे। कहा कि जिस गांव में रात्रि विश्राम होगा उस गांव में अधिकारियों के साथ जनचौपाल आयोजित की जाएगी। जिसमें जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उसका निस्तारण भी किया जाएगा। फेफना विस कार्यालय से सुबह दस बजे पदयात्रा प्रारंभ होगी। जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि पूरे जनपद के सात विस क्षेत्र में प्रत्येक विसवार छह टोली यानी 42 टोलिया जनपद में भ्रमण करेंगी। कहा कि पूरे प्रदेश में पांच करोड़ लाभार्थियों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिया गया है। पदयात्रा से जनपद में साकारात्मक माहौल बनेगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, उपेंद्र पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, सूर्यदेव राय, विजय गुप्ता, नंदलाल सिंह, टुनटुन उपाध्याय, राजीव मोहन चौधरी, राजेश सिंह, विजय वर्मा, शिवलोचन यादव, देवेंद्र गिरी, मनीष सिंह, बृजनाथ सिंह, भोला ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed