{"_id":"5bedba09bdec224291205d33","slug":"61542306313-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजर के दौरान जच्चा-बच्चा की मौ, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजर के दौरान जच्चा-बच्चा की मौ, हंगामा
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। नगर पंचायत स्थित द्वाबा अस्पताल में गंगापुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी को बुधवार को प्रसव के लिए भर्ती कराया। जहां सीजर के दौरान जच्चा-बच्चा की मृत्यु गुरुवार की भोर में हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और चिकित्सक के साथ नोकझोंक की। लेकिन कुछ देर में ही दोनों पक्षों में सुलह-समझौता हो गया।
बताया जाता है कि नगर पंचायत स्थित द्वाबा अस्पताल में बुधवार को गंगापुर निवासी शिवप्रसाद वर्मा ने अपनी पत्नी सोनी देवी को प्रसव के लिए भर्ती कराया था। इस दौरान चिकित्सक की देख रेख में उसका प्रसव होने लगा। गुरुवार को भोर में अचानक जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजन आग बबूला हो गए और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान परिजन कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि चिकित्सक की लापरवाही की वजह से ही जच्चा-बच्चा की मौत हुई है। दोनों की हालत गंभीर थी तो पहले बताना चाहिए था लेकिन चिकित्सक द्वारा ऐसा नहीं किया गया। हंगामा के बाद स्थानीय लोग वहां पहुंच गए और परिजनों को समझा बुझाकर शांत किए। बाद में वह जच्चा-बच्चा के शव लेकर चले गए।