{"_id":"5abbd8974f1c1bee298b4673","slug":"61522260119-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशी तथा विदेशी शराब की दुकान के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशी तथा विदेशी शराब की दुकान के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के मंशा के विपरीत देशी तथा विदेशी शराब की दुकान खोले जाने की कवायद से नाराज नगरवासियों तथा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि मंदिर तथा सार्वजनिक स्थलों के सौ मीटर की परिधि में शराब की दुकान नहीं खोली जा सकती है। जबकि विभागीय उदासीनता के चलते ठेकेदार अपनी दुकानें मंदिर के आसपास भी खोलने की योजना बना रहे हैं।
नगरपालिका परिषद की सभासद रजिया बेगम के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में वार्ड नंबर 23 के लोगों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर अवैध रुप से शराब की दुकान संचालित किए जाने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि स्टेशन रोड पर रवि स्टूडियो के समीप बीयर एवं देशी शराब की दुकान खोली जा रही है जबकि उक्त स्थान का जिक्र ई लाट्री में नहीं किया गया है। फिर भी ठेकेदार के लोगों द्वारा अवैध तरीके से दारू के दुकान की संचालन की तैयारी की जा रही है। शासनादेश के मुताबिक जिस स्थान पर बीयर एवं देशी शराब की दुकान खोली जाए वहां से करीब सौ मीटर की परिधि में मंदिर, मस्जिद, विद्यालय नहीं होने चाहिए। बावजूद इसके शराब ठेके से जुड़े लोग बीयर तथा देशी शराब की दुकान खोलने की फिराक में है। जबकि लाट्री सिस्टम में बीयर की दुकान स्टेशन चौक रोड तथा देशी शराब की दुकान रेलवे स्टेशन के पास आवंटित की गई है। चेताया कि अगर उक्त स्थान पर दुकानें खोली गई तो हम नगरवासी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अजय तिवारी, राजेश कुमार, गोपाल जी गुप्ता, अश्वनी कुमार वर्मा, रवि, हर्षित कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट=
देशी शराब दूकान खोलने से ग्रामीण नाराज
बलिया। नगर से सटे गड़वार रोड स्थित भगवानपुर में लक्षीराम ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप देशी के शराब के दुकान खोलने से नाराज ग्रामीणों ने अगरसंडा ग्राम प्रधान शत्रुघ्न वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि बाबा का स्थान लोगों के लिए आस्था का केंद्र है जहां आए दिन पूजन तथा धार्मिक अनुष्ठान होता है। इस स्थान के पास से पहले से ही बीयर की दुकान संचालित है। छोटक पांडेय, गोलू पांडेय, दीपक सिंह, पप्पू सिंह, कानकुडी सिंह, चंदन वर्मा, कमलेश यादव, टन्नू सिंह, मणिशंकर पांडेय ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।