फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   महिलाओ को पीट रही पुलिस को दौड़ाया

महिलाओ को पीट रही पुलिस को दौड़ाया

Mon, 22 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिलाओ को पीट रही पुलिस को दौड़ाया
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के नफरेपुर गांव की राजभर बस्ती में रविवार की देर शाम दो परिवारों के बीच हुई मारपीट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की महिलाओ से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पुलिस ने जब महिलाओं को मारना शुरू किया तो विरोध में आसपास के लोगों ने पुलिस वालों को दौड़ा लिया। अपने को घिरता देख पुलिसकर्मी वहां से भाग खड़े हुए। घटना के बाद गांव में तनाव है। किसी भी ओर से न तो तहरीर दी गई है और न ही मुकदमा दर्ज है। उधर, पुलिस अफसर ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जता रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नफरेपुर ग्राम सभा की राजभर बस्ती (मठिया) निवासी बबलू राजभर की पुत्री गीता का राम अवध राजभर के भांजे मनीष राजभर पुत्र सुरेन्द्र राजभर के साथ प्रेम प्रपंच चल रहा था। मनीष मूल रूप से गाजीपुर जनपद के गहमर थाना क्षेत्र का निवासी है और ननिहाल में रहता था। दोनों का प्रेम 18 जनवरी को खुलकर सामने आया तो परिजनों के दबाव में पुलिस और गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में 19 जनवरी को दोनों का विवाह करा दिया गया। जिसका पंचायत नामा भी बनाया गया।
विज्ञापन

19 जनवरी की शाम मनीष, गीता को लेकर अपने मामा के घर पहुंचा। रविवार की शाम गीता की बड़ी बहन रजनी लड़के पक्ष की लड़की रूबी के कहने पर अपनी बहन से मिलने गई। जहां उसे गीता से मिलने नहीं दिया गया। जिसको लेकर रजनी और लड़के के पक्ष वालों में कहासुनी हो गई। लड़के पक्ष की महिलाओं ने रजनी को पीट दिया। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुलिस लड़के के घर पहुंच गई और महिलाओं को पीटना शुरू कर दिया। इस पर घर के महिला व पुरुषों के साथ ही पड़ोस के लोगों ने पुलिस को दौड़ा लिया। किसी तरह पुलिस वाले जान बचा कर भाग निकले। पीड़ित परिवार की महिलाओं का कहना है कि परिवार के सदस्य मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। घर पर कोई पुरुष सदस्य नहीं था, जहां पुलिस ने तांडव किया। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं सोमवार की सुबह मनीष अपनी प्रेमिका को लेकर अपने गांव गहमर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पुलिस के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। वह सब शराब पीकर आपस में तू-तू मैं-मैं किए हुए थे। यह देख पुलिस को हटा दिया गया।
मुहम्मद नसीम, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed